पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Rabi Crops Took Water Tomb Due To Rain Everything Collapsed

बारिश से खेतों में रबी फसलों ने ली जल समाधि,सब कुछ हुआ चौपट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से शनिवार को खेतों में सावन भादो का नजारा उत्पन्न हो गया। पहले से ही त्राहिमाम कर रहे किसानों के फसल खेतों में जल समाधि ले चुके हैं। लगातार बारिश से रबी फसल का पूरी तरह से खात्मा हो गया। जिले के विभिन्न इलाकों में लगे हजारों हेक्टेयर रबी की फसल से लेकर तेलहन व सब्जी के फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। गौरतलब हो कि इस साल जाड़े के मौसम में थोड़े-थोड़े अंतराल पर हो रही बारिश की वजह से पहले से ही किसान पूरी तरह से पस्त हो चुके हैं। इसके पहले खरीफ मौसम में सूखाड़ और अंत में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी थी। इससे खरीफ फसलों के उत्पादन में काफी नुकसान उठा चुके हैं।हाल के दिनों में बेमौसम की हो रही बारिश से गेहूं, चना,मसूर सहित अन्य दलहनि एवं तिलहनी फसलों का सर्वनाश हो गया है। अभी अधिकांश खेतों में चना,मसूर,मटर, सरसों एवं राई के फसलों में फुल लगे हुए थे लेकिन बारिश की वजह से फूल खराब हो गए। पके व उपजे हुए रबी फसलों की दुर्गति हो गई। खेत व खलिहान में उपजे फसल भी बर्बाद हो गए। इस पूरी त्रासदी का कुअसर उत्पादन पर पड़ना तय हो गया है।

दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर

रतनी: प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है ।पहले सुखाड़ उसके बाद आई बाढ़ ने किसानों की धान की फसल बर्बाद कर दिया।उसके बाद रवि की फसल पर. भरोसा था ।लेकिन दो दिनों से हो रही बारिश ने रवि की फसल को बर्बाद करके रख दिया। एक ओर जहां खेतों में पानी भर जाने से मसूर ,चना सहित ने रवि फसल बर्बाद हो चुके हैं ,वहीं गेहूं की पौधों को गिर जाने के कारण उत्पादन की कमी आएगी ।किसान सुरेश प्रसाद का कहना है कि हम लोगों को इस बेमौसम बारिश ने बर्बाद कर रख दिया।

असाधारण त्रासदी के बावजूद सरकार की ओर से अबतक राहत नहीं

दशकों बाद आई ऐसी असाधारण त्रासदी के वाबजूद भी सरकार द्वारा किसानों के लिए वर्षा से हुई क्षति की क्षतिपूर्ति की घोषणा नहीं की गई है। इससे किसानों में घोर मायूसी एवं सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बेमौसम बारिश से जिले में रबी फसल का व्यापक क्षति हुई है।अभी तक सरकार द्वारा किसानों को किसी तरह का क्षतिपूर्ति देने का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। फिर भी कृषि कर्मियों से किसानों के फसल क्षति का आकलन कराया जा रहा है।जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेजा जायेगा। सरकार से निर्देश प्राप्त होते ही यथोचित करवाई की जायेगी।

रबी से लेकर गेहूं की फसलों को व्यापक नुकसान

काको: प्रखंड क्षेत्रों में दो दिनों से हो रहे जोरदार बारिश से गेंहूं की फसल को भी पूरी तरह नष्टकर दिया। मालूम हो कि दो दिनों से तेज हवाओं के साथ बेमौसम हो रही है जिससे किसानों को भारी क्षति हुई है। प्रखंड के किसान पप्पू सिंह,अनिल शर्मा,दिलीप शर्मा,मलय शर्मा,महानंद सिंह,मुन्ना सिंह समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश से पहले ही हमलोगों का रवि फसल नस्ट हो चुका है और अब बचा हुआ गेंहूं फसल भी बारिश और तेज हवाओं का भेंट चढ़ गया है।

बारिश के बाद खेतों में भरे पानी, बदहवास गिरे गेहूं के फसल।

अधिकारी बोले-किसानों के फसल क्षति का आकलन कराया जा रहा है

बारिश के बाद खेतों में भरे पानी, बदहवास गिरे गेहूं के फसल।
खबरें और भी हैं...