- Hindi News
- National
- Jehanabad News Rjd Workers Welcomed The Decision To Select Rajya Sabha Candidates
राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन के निर्णय का राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राजद द्वारा प्रेमचंद गुप्ता एवं एडी सिंह को राज्यसभा के उम्मीदवार बनाये जाने पर यहां राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया है। राजद प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित कई नेताओं ने इस संबंध में एक बयान जारी कर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव को सामाजिक न्याय वाले निर्णय के लिए बधाई दी है। बयान में उन्होंने कहा है कि राजद सामाजिक न्याय में आस्था रखता है। सभी वर्गों को भागीदारी देने की पार्टी में शुरू से ही चलन रहा है। चाहे सांगठनिक मामले में पिछड़े एवं दलित के आरक्षण का मसला हो या राज्यसभा, विधानसभा या अन्य क्षेत्र की उम्मीदवारी का मसला हो किसी से भेदभाव करने का सिद्धांत राष्ट्रीय जनता दल में नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा की दो सीटों में एक पिछड़ा वर्ग एवं एक सामान्य वर्ग के लोगों को टिकट देकर अपनी विचारधारा को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाया है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टियों को सभी धर्म एवं सभी जाति को उचित अवसर देने की कोशिश रहनी चाहिए। राजद ने राज्यसभा के मामले में यही किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू समाज को बांटकर राजनीतिक करने में विश्वास रखती है। राष्ट्रीय जनता दल विचारधारा की राजनीति करता है। जिला प्रवक्ता ने कहा जिले के सभी नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के इस निर्णय को सहर्ष स्वीकार करते हुए स्वागत कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी के लोग अपने नेता के प्रति हार्दिक बधाई एवं साधुवाद का इजहार करता है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर,परमहंस राय, अलाउद्दीन राईन,रामाशीष मांझी, धर्मपाल यादव,नागेंद्र मेहता, शैलेश यादव,वैकुंठ यादव,अशोक वर्मा,उदय पासवान,अनिल पासवान,संजय यादव आदि थे।