पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Siege Of Cs Office To Protest Against Hospital Arrangements

अस्पताल की व्यवस्था के विरोध में सीएस कार्यालय का घेराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अस्पताल की चरमराई व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को सीएस कार्यालय का घेराव किया। जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसियों ने अस्पताल की दुर्दशा को ले सरकार की खूब पोल खोली। मौके पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार में स्वास्थ्य सेवा दिन प्रतिदिन बदहाल हो रही है। सरकारी अस्पताल में पहुंचे गरीबों को डॉक्टर-दवा की कमी आए दिन खल रही है, जो स्वास्थ्य सेवा की पोल खेालने के लिए काफी है। नेताओं ने कहा कि बीते सप्ताह कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल का जायजा लिया था ।जिसमें कई खामियां पाई गई। अस्पताल के वार्ड से लेकर ओपीडी, इमरजेसी एवं दवा काउंटर तक जाकर जायजा लिया। इस क्रम में अस्पताल में डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ के सृजीत पद के विरूद्ध आधे अधुरे हैंड ही उपलब्ध हाेने की जानकारी मिली। डॉक्टर के सृजीत 57 पद में 31 ही उपलब्ध हैं।अस्पताल का भवन भी जर्जर मिला। नतीजतन तीन सौ बेड के अस्पताल की जगह फिलहाल सौ बेड का चल रहा है। अस्पताल में गंदगी का भी अंबार पाया गया।पर्याप्त दवा उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों को बाहर से दवा लाना पड़ता है। अस्पताल दलालों के सिकंजे में होने की जानकारी मिली। साधारण बीमार मरीजों को समुचित इलाज करने के बजाय रेफर् किया जाता है जिसका फायदा दलाल उठाते हैं। अस्पताल में सक्रीय दलाल मरीजों को अवैध नर्सिंग होम में पहुंचा देते हैं। अस्पताल का भवन को भवन विभाग के इंजिनियर ने जर्जर घोषित कर दिया है। वहां मरीजों एवं चकित्सीय स्टाफ को रहना खतरा से खाली नहीं है। भवन के अभाव में वहां डॉक्टर एवं मरीज रहने को मजबूर है। कांग्रेस नेता ने बाद में सीएस को ज्ञापन भी दिया। जिसमें जिले के सदर अस्पताल समेत सभी पीएचसी में डॉक्टर एवं दवा के साथ-साथ भवन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड,एमआरआई, सीटी स्कैन समेत अन्य सुविधा बहाल किये जाने मांग को शामिल है। जिला मुख्यालय के शहर से लेकर अन्य कस्बाई बाजारों में संचालित अवैध नर्सिंग होम को सील कर संचालक के विरूद्ध कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई।धरना प्रदर्शन में पार्टी नेता में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,उपेंद्र कुशवाहा,रामजी प्रसाद, चंद्रिका मंडल,उपाध्यक्ष कंहाई कुमार,भूषण सिंह,अजय कुमार,जयशंकर कुमार,राकेश कुमार,हेमंत कुमार,रामचंद्र साव सोनी,प्रेम कुमार समेत कई अन्य लोग मौजुद थे।

सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना देते कांग्रेसी
खबरें और भी हैं...