पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghosi News Six Tractor Seized In A Joint Raid Against Illegal Sand Mining

अवैध बालू खनन के खिलाफ संयुक्त छापेमारी में बालू लदे छह ट्रैक्टर जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घोसी व मोदनगंज के इलाकों में शुक्रवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिला खनन पदाधिकारी एवं संबंधित थानों की पुलिस ने छापेमारी में अवैध रूप से बालू ढो रहे कई वाहनों को जब्त कर लिया। घोसी पुलिस व खनन विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर डमौआ गांव के समीप से छह बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चलाए गए अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान के तहत बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए घोसी थाने लाया गया। पकड़े गए किसी भी ट्रैक्टर के पास उचित कागजात नहीं होने के कारण संबंधित चालक मालिक के ऊपर अवैध खनन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस बल को देखने के बाद सभी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गये। इधर मोदनगंज इलाके में ओकरी ओपी की पुलिस ने चनधरीया पुल के पास से शुक्रवार को अवैध तरीके से बालू लेकर जा रहे एक ओवरलोडेड हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया। ओपी प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक हाइवा को जब्त किया गया है। पकड़े गए हाइवा के मालिक पर 81 हजार रुपए का फाइन का चालान काटा गया है। अवैध खनन के खिलाफ ताजा हड़कंप से फल्गु नदी में बालू के धंधेबाजों में हड़कंप मचा है।

खबरें और भी हैं...