- Hindi News
- National
- Jehanabad News Soldier Reinstatement Exam Three In Lieu Of Another And Two Arrested For Copying
सिपाही बहाली परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे तीन और नकल कराने के आरोप में दो गिरफ्तार
सघन तलाशी के बाद ही कराया गया प्रवेश परीक्षा को सख्त वातावरण में संचालित करने के लिए अपर समाहर्त्ता अरविंद मंडल को परीक्षा संयोजक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। दोनों परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी सघन स्तर पर ली गई उसके बाद ही केंद्र में प्रवेश कराया गया। कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा ब्लूटूथ, क्लकूलेटर, मोबाईल, गैजेट, पेजर, इत्यादि परीक्षा केन्द्र पर नहीं ले जा सके।
अरवल जिले के दो केन्द्रों पर आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरों की जगह परीक्षा देने आए पांंच शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्त में आए सभी फर्जी परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस खेल के एवज में उन्हें मोटी रकम भी मुहैया कराई गई थी। पहली पाली में चोरी के दम पर बिहार पुलिस में सिपाही बनाने की चाहत में तीन मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में उमेराबाद सेंटर से मुंगेर का रहने वाला लल्लन यादव व फतेहपुर संडा कॉलेज सेंटर से जहानाबाद का रहने वाला ज्ञानी कुमार के अलावा गुल्मी नवादा का रहने वाला कृष्ण बल्लभ को पुलिस ने दूसरे के जगह पर परीक्षा देते हुए दबोच लिया। वहीं पुलिस ने फतेहपुर संडा केंद्र के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे चंदन कुमार नामक एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक इब्राहिमपुर का रहने वाला बताया जाता है। इसके अलावा छह नकलची भी रंगे हाथों पकड़े गए हैं। उन्हें नियमानुसार जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों को अन्य परीक्षा केंद्र से संदिग्ध हालत में धर दबोचा। हालांकि उनकी गहनता से पूछताछ हो रही है। दरअसल रविवार को जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने नगर थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गोदानी सिंह महाविद्यालय से परीक्षा में नकल कराने वाले दो लोग पकड़े गए हैं।पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी नकली कागजात के साथ सेंटर पर परीक्षा देने आए थे। साथ ही उक्त महाविद्यालय के अटेंडेंस रजिस्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पूरे मामले में सेंटर सुपरिटेंडेंट की भूमिका संदिग्ध लग रही है।
जिले में बनाए गए थे दो परीक्षा केंद्र
जहानाबाद| केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था।दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 2458 में 2209 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 249 अनुपस्थित रहे। भर्ती परीक्षा के तहत बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस एवं पुलिस के अन्य इकाइयों में सिपाही की रिक्तियों के विरूद्ध चयन सह भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02ः00 बजे से 04ः00 बजे तक सम्पन्न हुई।
डीएम व एसपी ने लिया केंद्रों का जायजा
जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं एसपी मनीष ने केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मौके पर तैनात अधिकारियों व केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा की स्वच्छता को बनाये रखने के लिए सख्ती के साथ परीक्षा संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में जिले में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक परीक्षा का संचालन सुनिश्चित किया जाए। जिले में दो परीक्षा केन्द्र यथा डीएवी पब्लिक स्कूल, धनगावां तथा प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल एरोड्रॉम बनाया गया था।
प्रतिनियुक्त किए गए थे स्टैटिक व जोनल दंडाधिकारी: परीक्षा के सफल संचालन के लिए हर स्तर पर तैयारी की गई थी। दोनों परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी । इसके अतिरिक्त जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी के रूप में परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता की प्रतिनियुक्ति की गई थी। उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश प्रतिनियुक्त थे।
जानकारी देते अरवल एसपी।
{इसके अलावा छह नकलची भी रंगे हाथ पकड़ा गया
{जहानाबाद, नवादा व मुंगेर के है रहने वाले है मुन्नाभाई