पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हड़ताली शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय का किया घेराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गत पच्चीस फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे माध्यमिक शिक्षक संघ का आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को अपनी मांगों को पूर्ति के लिए हड़ताली शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय का घेराव किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वैजनाथ शर्मा एवं सचिव विद्यानंद शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन एवं समान सेवा शर्त संवैधानिक अधिकार है, इसे मिलना चाहिए। उन्हाेंने फरवरी माह के सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान किये जाने की मांग कर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीईओ ने सरकार के पास भेजे जाने की बात कही। शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि होली जैसे महापर्व में भी देश के भविष्य निर्माता शिक्षकों को वेतन से वंचित रखना सरकार की अमानवीय कार्रवाई है। आखिर अपनी मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करना कोई अपराध तो नहीं है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर विचार करने की बजाए उनकी अनदेखी कर रही है। इधर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हड़ताल पर नहीं रहनेवाले शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन भेजा जा चुका है। जबकि हड़ताल पर रहे शिक्षकों का वेतन सरकार के निर्देश पर रोका गया है। शिक्षकों के ज्ञापन से संबंधित मांग से सरकार को अवगत कराया जाएगा। निर्देश के अनुरूप कार्रवाई होगी।

घेराव करते हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...