पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षक संघ फूंकेगा सीएम नीतीश कुमार का पुतला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जहानाबाद |शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने जहां शिक्षकों की हड़ताल की वजह से होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है वहीं शिक्षक संघ ने भी होली नहीं मनाने का एलान किया है। संघ से जुड़े नेताओं ने बताया कि वे होलिका दहन की जगह सीएम का पुतला फूकेंगे। शिक्षक संघर्ष समन्वय समित से जुड़े नेता मोसाहेब शर्मा, शंभु कुमार व राम उदय कुमार सरीखे नेताओं ने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति जिस संवेदनहीनता का परिचय दे रही है, इससे शिक्षकों में रंगों के महावर्प में भी मायूसी का आलम है। वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों के बाल-बच्चे भी इस साल कायदे से होली नहीं मना पाएंगे। संघ नेताओं ने कहा कि महापर्व के अवसर पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाना एक अमानवीय कार्रवाई है।
खबरें और भी हैं...