पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Technician Missing Without Telling Female Doctor Did Not Do Ultrasound

बिना बताए टेक्निशियन गायब,महिला चिकित्सक ने नहीं किया अल्ट्रासाउंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मियों की मनमानी जारी है। एक ओर काेरोना वायरस को लेकर अस्पताल प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी जा रही है तो दूसरी ओर बिना बताए कर्मियों के गायब रहने की बातें भी समाने आ रही है। अस्पताल में शुक्रवार काेपूरे दिन अल्ट्रासाउंड ठप रहा। नतीजतन दूर दराज से अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीज दिन भर परेशान रहे। अल्ट्रासाउंड कक्ष में जांच को पहुंच रहे मरीजों को वहां तैनात एएनएम द्वारा तकनीशियन के छुट्टी पर जाने से जांच नहीं होने की बात बताई जा रही थी। बाद में सीएस विजय कुमार सिन्हा को अवगत कराया गया।जानकारी मिलने के बाद सीएस ने अस्पताल के प्रबंधक से जानकारी हासिल की जिसमें तकनीशियन के छुट्टी पर जाने के बाद वहां डॉ मीना कुमारी की ड्यूटी लगाए जाने की बात बताई गई। डॉ मीना को प्रबंधक ने अल्ट्रासाउंड कक्ष में जाने की बात कही गई। लेकिन डॉ मीना कुमारी अनयत्र जाने की बात कह टालमटोल करती रह गई।इधर डॉक्टर की लापरवाही से मरीज परेशान रहे। हुलासगंज के नारायणपुर की साेनी कुमारी,काको के धर्मपुर के सुशीला देवी,मदारपुर,कोदमरई के आरफीन खातून,मदारपुर के सोनामति देवी,सरीता देवी आदि थे।

खबरें और भी हैं...