पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर के ड्रेनेज सिस्टम को जल्द किया जाएगा दुरुस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में ताजा कवायद शुरू की गई है। इसके लिए शुरूआती दौर में शहर की नालियों का कायाकल्प होगा। वहीं बाद में गली का पक्कीकरण एवं लाइटिंग पर फोकश होगा। इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में प्रशिक्षु आईएएस अमनप्रीत कुमार एवं नप के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा खाका तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार प्रशिक्षु आईएएस ने पूरे दिन नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी के साथ मुकेश कुमार के साथ मंथन कर उपलब्ध संसाधन एवं योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल की। बाद में अधिकारी द्वय ने बताया कि शहर की स्वच्छता के लिए नालियों से पानी निकासी की व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए शहर के सभी नालों व गलियों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में कच्चे एवं पक्के नाला दोनों शामिल होगा। नाले को पीसीसी करनेे पर फोकस

वहीं कच्चे नाला को पीसीसी कराने की दिशा में योजना तैयार होगी। मुख्य रूप से अलगना नाला की सफाई कराने पर फोकश है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहर के बीचोबीच से गुजरी अलगना नाला की पुरी सफाई कराई जाएगी। अलगना नाला मेन रोड में फिदा हुसैन मोड़ के पास जाम है। जिससे विशुनगंज मुहल्ला का पानी पुरब की ओर नहीं निकल रहा है। जिससे मुहल्लेवासियों को बारिश होने पर घर से निकलना दुभर हो जाता है। गलियों में पानी जमा रहता है।

खबरें और भी हैं...