- Hindi News
- National
- Makhdumpur News The Tradition Of Applying Color Enhances Mutual Interaction
आपसी मेल-जोल को बढ़ाती है रंग लगाने की परंपरा
आज अवध में होली हई रे रसिया, होली है रे रसिया, बलजोरी हई रसिया...। पारंपरिक व कर्णप्रिय होली गीतों की गूंज से शहर के मंगलम उत्सव हॉल में रविवार को रामनवमी समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद मुकेश कुमार मिश्र, भाजपा नेता विजय सत्कार की अगुआई में आयोजित इस समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि रंजन, प्रख्यात वक्ता शुभास्थ्रा शिखा एवं भाजपा नेत्री सुनीता कुमारी सहित भारी संख्या में नगर के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के खास व आम लोग भी शामिल हुई। मौके पर शिखा ने सभी लोगों को होली को प्रेम और भाईचारा का प्रतीक बताते हुए सभी लोगों को मिलजुलकर पर्व मनाने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि पारंपरिक त्योहार में गीत संगीत एवं रंग लगाने की परंपरा आपसी मेल जोल को बढ़ाती है। पारंपरिक त्योहार को आज के दौर जिंदा रखने की विशेष जरूरत है। मौके पर उपस्थित संगीत साधकों ने जमकर होली गायन प्रस्तुत किया। सुमिरहु श्रीभगवान के सुमिरन के साथ शुरू हुआ होली गीत में आजु जहानाबाद में होरी है रे रसिया ़ ़़़ ़़ ़ ़, होली खेले रघुविरा अवध में ़़ ़ ़ ़ ़, सिया लिये फिरैय जयमाल रामचंद्र के गले डालू ़़ ़़ ़ ़ ़ ़, कृष्ण कंहाईया व राधा की रास से जुड़ी एक पर एक होली गीत की दमदार प्रस्तुति हुई। जिसमें उपस्थित लोग खूब झूमें। होली मिलन समारोह में वार्ड पार्षद मुकेश भारद्वाज,अजीत कुमार, मनोरंजन कुमार विक्कू, अजीत कुमार, सुधीर कुमार, बब्लू कुमार, अजय गुप्ता, विजय सत्कार, अनिल ठाकुर, कृष्णा गुप्ता, प्राहलाद कुमार समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित होकर मिलन समारोह को रंगीन बना डाला। उधर अलगना में भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में फगुआ की धूम मची रही। लोगों ने जमकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और पर्व की खुशियां साझा की। मौके पर उपस्थित पर्व के पुराने जानकारों ने कहा कि होली में जिस तरह से लोग एकजुट होकर अापसी प्रेम व भाईचारे का बिना भेद-भाव अपनी खुशियों को बांटते रहे हैं, दरअसल यही इस महापर्व की बड़ी विशेषता है।
होली मिलन समारोह में शामिल लोग।