- Hindi News
- National
- Jehanabad News Thieves Flew Jewelery Worth Rs 5 Lakh Including 25 Thousand Cash By Breaking The Lock Of A Locked House In Madarpur
मदारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर 25 हजार नकद समेत 5 लाख रुपए के जेवरात ले उड़े चोर
शहर के उंटा मदारपुर इलाके में बुधवार की रात चोरों ने अमरेन्द्र कुमार के घर में ताला बंद रहने का फायदा उठा कमरे का ताला तोड़ वहां रखे सोने व चांदी के कीमती जेवरात व 25 हजार रुपये नकद समेत पांच लाख रुपए से अधिक के सामान की चोरी कर ली। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार की अहले सुबह कमरे की खिड़की खुला देख मकान मालिक ने इसकी सूचना अमरेन्द्र के पिता देवेन्द्र कुमार को दी। चोरी की सूचना पर पहुंचे अमरेन्द्र के पिता देवेन्द्र कुमार ने बताया कि वे लोग मूल रूप से अरवल जिला के पुरान गांव के रहने वाले हैं। उनका बेटा अमरेन्द्र कुमार दरभंगा में एक निजी कंपनी में काम करता है। वह और उसकी प|ी उंटा मदारपुर में ब्रजेश कुमार के घर में किराये पर रहता है। उन्होंने बताया कि होली मनाने के लिए आठ मार्च को वे लोग कमरे में ताला बंद कर गांव चले आये थे। गुरुवार को ही सभी लोग को गांव से यहां आना था। लेकिन, अहले सुबह ही उन्हें घर में चोरी की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वे यहां पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। खिड़की खुली है। कमरे में रखा गोदरेज भी तोड़ा हुआ है। जब तलाशी की गई तो पाया कि घर में रखे लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात, 25 हजार नकद और अन्य सामान गायब है। उन्होंने बताया कि यहां रहने के कारण उसकी पतोहू सभी जेवरात अपने पास ही रखती थी।
पिकअप वैन के धक्के से खपुरा का युवक जख्मी
घोसी| हुलासगंज-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर खपुरा गांव के समीप गुरुवार को तेज गति से आ रहे एक पिकअप वैन के ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दरअसल खपुरा गांव के कुछ ग्रामीण सड़क किनारे मंदिर के प्रांगण में होली गा रहे थे इसी बीच दक्षिण दिशा से एक तेज गति से आ रही पिकअप वैन के द्वारा खपुरा गांव निवासी अजय कुमार को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से उसे पीएससी घोसी लाकर इलाज कराया गया।
मारपीट में जख्मी हुए शिक्षक की मदद के लिए उठे साथियों के हाथ
हुलासगंज| होलिका दहन की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी शिक्षक के गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उनकी मदद के लिए संघ के लोग आगे आ रहे हैं। जीवन और मौत से जूझ रहे मृत्युंजय कुमार नामक शिक्षक को प्रखंड कमिटी के शिक्षकों ने गुरुवार को परिजनों को सहायतार्थ पचपन हजार रुपए की राशि प्रदान किया। साथ ही कई शिक्षकों ने उनके लिए रक्त दान भी किया। रक्त दान करनेवालो मे हर्षित कुमार, राजिव कुमार, दिवाकर समेत अन्य शिक्षक भी शामिल थे। शिक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृत्युंजय कुमार न केवल शिक्षकों के ही चहेते थे बल्कि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं मे शिक्षकों के प्रतिनिधि के रुप मे अपने योगदान से आकर्षित किया है। हड़ताल में शामिल शिक्षकों के प्रखंड कमिटी के संयोजक बन जिम्मेवारी बखूबी निभाने का काम किया। शिक्षकों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।
पहली घटना का भी नहीं हो सका है खुलासा
इरकी गांव में तीन मार्च की देर रात चोरी की हुई बड़ी वारदात का भी अब तक भंडाफोड़ नहीं हो सका है। इस मामले में पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस चोरों की पहचान में ही जुटी थी कि शहर के उंटा मदारपुर इलाके में चोरी की घटना ने पुलिस की नींद हराम कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाेरी की वारदातों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम ही रही है। इसके पहले भी शहर में चोरी की बड़ी-बड़ी घटनाएं घटित हुई हैं। लेकिन, वे मामले भी अब तक थाने की फाइलों में ही अटकी है।
एक सप्ताह पूर्व इरकी में तालाबंद मकान में हुई थी चोरी
नगर थाना क्षेत्र में पिछले एक पखवारा के भीतर तालाबंद मकान में चोरी की यह दूसरी घटना है। इसके पहले तीन मार्च की देर रात चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के इरकी गांव में संजीव कुमार के घर का ताला तोड़ घर में रखें लगभग दो लाख रुपये नगद और सोने व चांदी के कीमती जेवरात समेत लगभग पांच लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली थी। तालाबंद मकानों को लगातार टारगेट बनाए जाने की घटना से लोगों में भय व दहशत का माहौल कायम है। चोरी होने की डर से लोग घर में ताला बंद कर कहीं बाहर जाने की जहमत नहीं उठा पा रहे हैं।
होली मनाने गांव गया था पूरा परिवार, घर पहुंचा तो सामान बिखरा पाया