पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को बीच में ही किया गया स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में ग्रामोदय सेवा विकास वेलफेयर संस्थान कामदेव बीघा के द्वारा चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण को बीच में ही रोकना पड़ा है। स्थानीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविद्यालय में युवा नेतृत्व एवं समुदाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण चलाया जा रहा था। संस्था के जिला युवा समन्वयक नरेंद्र राय ने बताया कि तेरह मार्च को ही जिले के विभिन्न प्रखंडों के चुने हुए चालीस प्रतिभागी आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आए थे। उन्हें प्रथम चरण का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया गया। इसी बीच रात को ही जिला प्रशासन के आदेश आने के बाद कोरोना वायरस को लेकर प्रशिक्षुओं को अपने-अपने घर लौटा दिया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व नेहरू युवा केंद्र के युवा एवं जिला यूथ आइकन अमित कुमार, कृषि सलाहकार देवेंद्र कुमार हर्षित सिंह कर रहे थे। सभी लोगों ने उपस्थित युवाओं को अपने अपने घर जाकर इस वायरस से बचने की सलाह दी।

प्रशिक्षण के बीच में ही वापस लौटे कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...