30 लीटर ताड़ी के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
जहानाबाद| उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पापू गांव में छापेमारी कर 30 लीटर ताड़ी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षक निरंजन कुमार झा के नेतृत्व में पापू गांव में छापेमारी की गई थी। इस दौरान दो लोगों को 30 लीटर ताड़ी के साथ हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में विगन मांझी और चंद्रिका मांझी शामिल हैं।