- Hindi News
- National
- Ghosi News Two Cattle Including Thirty Thousand Cash Were Severely Burnt By Fire In A Hut In Mehandipur
मेहंदीपुर में झोपड़ी में आग से तीस हजार नकद सहित दो मवेशी गंभीर रूप से जले
स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में मंगलवार को एक झोपड़ी में आग लगने से दो मवेशी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके अलावा वहां बंधे तीन बछड़े को भी हल्की जख्म आई है। इस संदर्भ में पीड़ित परिवार मनोज यादव ने बताया कि गांव के समीप नहर पर मंगलवार को अचानक आग की लपटें निकलने लगी। बाद में ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। वहां से मौके पर अग्निशमन वाहन के पहुंचने पर आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक झोपड़ी में रखा तीस हजार नगद, अनाज एवं दो मवेशी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना की सूचना पाकर घोसी बीडीओ अनुपम कुमार, अंचलाधिकारी अलका कुमारी एवं घोसी पुलिस मौके पर पहुंच गए। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने जांच के बाद नियमानुसार मदद का भरोसा दिलया।