- Hindi News
- National
- Makhdumpur News Two People Including Ward Member Got Drunk And Made Commotion
वार्ड सदस्य सहित दो लोग पीकर हंगामा करते धराए
मखदुमपुर| स्थानीय थाने की पुलिस ने मखदुमपुर डीह से शुक्रवार को कमलेश चौधरी नामक एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मखदुमपुर डीह निवासी कमलेश चौधरी शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर उसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। बाद में थाने लाकर उसकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच में पीने की पुष्टि होने पर उसे जेल भेज दिया गया। इधर ओकरी ओपी के नईमा गांव से वार्ड सदस्य नन्द प्रसाद को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनके नौटंकी की सूचना भी ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से धर दबोचा और फिर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।