पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पर्व के दौरान अशांति फैलाने वाले किए जाएंगे गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली को लेकर ज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के सभी जरूरी उपायों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिले में रंगों के महापर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के संधारण के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। जिला प्रशासन ने अपराधियों एवं शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए सभी थानाध्यक्षों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। डीएम नवीन कुमार व एसपी मनीष पर्व को लेकर विधि व्यवस्था की काफी सख्ती एवं गंभीरतापूर्वक खुद समीक्षा कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि जिले में पर्व के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। उन्होने आम लोगों से रंगों के महापर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए उन्हें होली की बधाई भी दी है। पूर्व के पर्वों के दौरान जिले में हुए अशांति व तनाव में शामिल तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का राज्य स्तर से निर्देश जारी किया गया है। एडीजी विधि व्यवस्था द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने को कहा गया है। अगर संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती है तथा ऐसे लोगों को फरार घोषित कर उनकी संपति की कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए कदम उठाने को कहा गया है। निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश देते हुए संबंधित थानाध्यक्षों, अपर पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को माहौल खराब करने में शामिल रहे लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...