- Hindi News
- National
- Jehanabad News Water Filled In Many Neighborhoods Including Railway Underpass
रेलवे अंडरपास समेत कई मुहल्लों में भरा पानी
बारिश के बाद एनएच 110 पर राजाबाजार के न्यूू अंडरपास समेत शहर के कई मुहल्लों में रास्ते पर जलजमाव हो गया है। शहर की अन्य सड़कें भी किचड़ से भर गई है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी का आलम यह है कि लोगों को शहर की कई सड़कों व मुहल्लों में पैदल चलना दुभर हो गया है। वाहनों के आवागमन में भी काफी परेशानी हो रही है। न्यू अंडरपास में पानी भरने से शनिवार को पूरे दिन पुराने अंडरपास से बड़े-छोटे वाहनों का आवागमन होता रहा। इस दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम भी लग रहा था। दरअसल में न्यू अंडरपास का सरफेश लेबल काफी निचा है जिसमें चारो ओर का पानी आकर जमा हो जाता है। बारिश होने पर मुसीबत और बढ़ जाती है।पानी जमा होने के बाद वाहन एवं पैदल आने जानेवाले लोग पुराना अंडरपास से गुजरना पसंद करते हैं। इस बीच आवागमन में लोगों को काफी दक्कतें उठानी पड़ती है। बारिश के बाद शहर की अन्य सड़कें का हाल बेहाल हो गया है। सबसे बुरा हाल विशुनगंज ,मलहचक से एरोड्राम जानेवाली सड़क एवं राजाबाजार बाजार समिति रोड का है। जिसपर गढ्ढा में कई जगहों पर ठेहुना भर पानी जमा है। जहां छोटे गाड़ी का पुरा चक्का डूब जा रहा है।वही पैदल जानेवाले लोग जुता हाथ में लेकर पार हो रहे हैं। सड़क का पानी नाली में जाने के बजाय नाली का पानी ही सड़क पर आ रहा है। जिससे परेशानी बढ़ी हुई है। यहि हाल वार्ड नंबर चार,पांच,नौ,दस के कई मुहल्लों का है। वहां मुहल्लों से नाली का पानी निकलने की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घर के आगे पानी जमा हुआ है। बारिश के बाद विशुनगंज, पुर्वी ऊंटा, गांधी नगर, बिजली कॉलनी, माधोनगर, आदर्शनगर, रामगढ़, सरगणेशदत नगर, दौलतपुर, दांगीनगर, राजबाजार, निजामुद्दीनपुर, एरकी, सब्जीमंडी समेत कई मुहल्ले की स्थिति नारकीय हो गई है।
बारिश के बाद जलमग्न हुआ अंडरपास।
बारिश के बाद पानी निकासी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है विशुनगंज,रामगढ़,बिजली कॉलनी समेत कई जगहों पर जलजमाव को मशीन से निकाला जा रहा है। जाम नालों की सफाई में जेसीबी एवं सेक्शन मशीन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि फिदा हुसैन मोड़ के पास अलगना नाला जाम है जिससे विशुनगंज मुहल्ला में पानी जमा है।नाला की सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नाला पर दुकान लगानेवालों को भी नोटिस जारी किया गया है।
मुकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद।