पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jehanabad News Women Power Is Not Less Than Men In Any Field Without Women Overall Development Of Society And Country Is Not Possible

नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं, महिलाओं के बगैर समाज और देश का समग्र विकास नहीं है संभव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कुर्मा संस्कृति स्कूल में रविवार को एक शानदार समारोह में समाज के विभिन्न उपकरणों से जुड़कर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सत्यम शिवम सुंदरम ग्रुप के चेयरमैन शंकर कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्था के बच्चों ने एक शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक धमाकेदार व आकर्षक प्रस्तुतियों मौके पर उपस्थित हजारों लोगों का मन मोह लिया। चेयरमैन ने संस्कृत के एक श्लोक यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमंते तत्र देवता: के साथ शुभारंभ किया। यानि जहां नारियों की पूजा होती है वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के बिना समाज व राष्ट्र का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने जीवट व उल्लेखनीय प्रदर्शनों से साबित कर दिया है कि वे किसी मायने में पुरूषों से कम नहीं हैं। चाहे सीमा की रक्षा की बात हो या फिर हवाई जहाज उड़ाने का मामला हो या फिर जीवन का कोई अन्य कार्यक्षेत्र हो, महिलाओं ने अपनी क्षमता को बेहतरीन तरीके से साबित कर अपनी भूमिका को शानदार तरीके से स्थापित किया है। संस्था के डायरेक्टर ओम नारायण ने कहा कि महिलाओं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए मौजूदा समय में पुरूषों को भी पीछे छोड़ रही हैं। एेसी नारियों के जज्बे को सलाम करना चाहिए। जिले में सामाजिक व विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर योगदान देने वाली महिलाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बदौलत ही सामाजिक विकास का मार्ग तेजी से प्रशस्त हो रहा है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़कर अपनी क्षमता को साबित करने वाली पंद्रह चुनी हुई महिलाओं को संस्था के द्वारा सम्मान किया गया।

जिला परिषद के एक व दो पूर्व चेयरमैन सहित कई महिलाओं को मिला सार्वजनिक मंच से सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के एक वर्तमान व दो पूर्व चेयरमैन सहित कुल पंद्रह चुनी हुई महिलाओं को सार्वजनिक रूप से संस्था के चेयरमैन शंकर कुमार, संरक्षक डा.सीबी सिंह प्राचार्य जे.हेनरी डेविड ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में जिप की चेयरमैन आभा रानी, पूर्व चेयरमैन अनुराधा सिन्हा व संगीता सिंह, उचिटा पंचायत की मुखिया सईदा अहमद,शिक्षिका आरती कुमारी,अधिवक्ता विनिता कुमारी, 2019 की इंटर टॉपर आनंदी कुमारी, वार्ड पार्षद जैनब खातून, बिहार में शराबबंदी विरोधी आंदोलन की सूत्रधार व सामाजिक कार्यकर्ता इंदु कुमारी, कुंती देवी,अनीसा अनवर,संगीत शिक्षक व यूथ आइकन सुनैना कुमारी, रश्मि कुमारी,अमथुआ की मुखिया प्रमिला देवी,नीलु देवी आदि को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ सीबी सिंह,कुर्मा संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य जे हेनरी डेविड के अलावे बारह संस्थाओं के प्राचार्य भी उपस्थित थे।

बेटियों को संरक्षण स्वावलंबन के बिना महिला सशक्तिकरण अधूरा

जहानाबाद| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वयं सेवी संस्था ज्योति के द्वारा महिला सम्मान समारोह संस्था के अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में राजा बाजार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री सह राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य इंदु कश्यप ने महिलाओं के हक की बात को मजबूती से उठाते हुए उनके संरक्षण के लिए सिस्टम में प्रभावी उपाय करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के उचित संरक्षण व स्वावलंबन के बिना नारी सशक्तिकरण की बात बेमानी है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु शराब बंदी जैसे क्रांतिकारी निर्णय लिया। दहेज प्रथा ,वाल विवाह उन्मूलन हेतु राज्यव्यापी सामाजिक सुधारों के अभियान के सरकारी प्रयास की भी महिलाओं ने जमकर सराहना की। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं एबं बेटियो के लिए मेरी संस्था विकास हेतु कटिबद्ध है। इस मौके पर संस्था के सदस्य राम आरती देवी ,प्रभा शर्मा,कंचन ,गुड़िया देवी ,सुनैना देवी ,आरती देवी,के अतिरिक्त भारी संख्या में महिला उपस्थित थीं।

विभिन्न संस्थाओं के द्वारा समारोह का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण पर दिया गया बल


महिलाओं की बदौलत ही सामाजिक विकास का मार्ग तेजी से हो रहा है प्रशस्त , एेसी नारियों के जज्बे को करना चाहिए सलाम

महिला सशक्तीकरण के लिए खुद करनी होगी पहल

जहानाबाद | जिला मुख्यालय स्थित लोक शिक्षण संस्थान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशिका व सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिमा कुमारी ने उपस्थित लोगों को महिला सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए नारी शक्ति में आ रहे सकारात्मक बदलावों को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए खुद महिलाओं को अपने बूते आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था विगत पंद्रह वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। इस संस्था से जुड़कर कई महिलाएं आज स्वावलंबी बनकर अपने घर परिवार का भरण पोषण कर रही हैं।

महिलाओं को ज्वलंत मुद्दों से कराया अवगत

महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी होने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रेरक कृतिमा सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं के ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराते हुए इनसे समझदारी से निपटने का सुझाव दिया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों को समझने एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। इस मौके पर पूर्व शिक्षिका स्नेहलता सिन्हा,विभा सिन्हा, प्रशिक्षिका निता खत्री,सुनीता, उपेंद्र कुमार,गुड्डू कुमार के अलावा भारी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं

महिलाओं को सम्मानित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...