पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Modnganj News Women Prepare Themselves For Nutritious Food Farming And Gardening

पौष्टिक आहार वाली खेती व बागवानी के लिए अपने को तैयार करें महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में वरीय वैज्ञानिक शोभारानी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें विशेषज्ञों ने कई जरूरी जानकारियां दीं। सीडीपीओ मोदनगंज रंजना सिंह एवं पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी भी मौके पर मौजूद रहकर महिलाओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मौजूद आंगनबाड़ी सेविकाओं और अन्य महिलाओं को सहज ढंग से पौष्टिक उत्पादों के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को विशेषज्ञों ने पोषण को बढ़ावा देने के लिए मशरूम उत्पादन, टिकाऊ कृषि व जैविक खेती के लिए जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में विशेषकर बच्चे या वैसी माताएं, जो कुपोषण के शिकार हैं,उन्हें कुपोषण को दूर करने के लिए मडुआ,मशरूम व उच्च गुणवत्ता वाले मकई के पौष्टिक उत्पादों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे माताओं व उनके बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में प्रभावी सुधार हो सकता है। महिलाओं को बागवानी की अपनी क्यारी व अपनी पौष्टिक थाली के महत्व को विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारियां दीं। साथ ही केन्द्र के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को गृह वाटिका एवं मशरूम इकाई का भ्रमण कराया गया। बाद में जैविक खेती विषय पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया। सीडीपीओ ने सेविकाओं को रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं माताओं को स्वास्थ्य एवं साफ सफाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं स्वास्थ्य के लिए सहजन,हरी सब्जी एवं फलों को अपने दैनिक आहार में शामिल करने पर बल दिया।

महिलाओं को मकई व मडुआ जैसे खेती के साथ जुड़ने को किया गया प्रेरित

खबरें और भी हैं...