पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kako News Youth Driving A Laheria Cut Bike Collided With Bus In Kako Seriously Injured

काको में लहेरिया कट बाइक चला रहे युवक ने बस में मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्य बाजार स्थित दुर्गा स्थान के समीप एनएच 110 पर गुरुवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में तिवारी बिगहा निवासी रामप्रवेश यादव का पुत्र राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने तेज़ रफ़्तार से लहरिया कट बाइक चलाते हुए विपरीत दिशा से आ रही बस में सीधी टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाद में आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर चिकित्सार्थ सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच को जाम कर दिया। जाम होने से व्यस्त सड़क पर आवागमन लगभग आधा घंटा तक बुरी तरह बाधित हो गया। इसी बीच घटना की सुचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया बुझाया और फिर जाम को खत्म करा दिया। पुलिस ने मौके पर से दुर्घटनाग्रस्त बस एवं बाइक को जब्त कर थाने ले आई है। जख्मी युव को गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...