पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chand News 102 Bottle Treta Pack Supplier Arrested With English Wine Bike Seized

102 बोतल ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, बाइक जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चांद थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को खराटी गांव के पास शराब सप्लायरों ने पुलिस की गाड़ी देख खेत में 80ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब फेंक मौके पर ही बाइक छोड़ भाग निकले।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया है की पुलिस ने शराब सप्लायरों का पीछा किया, लेकिन वे शराब फेंक खेतों से होकर भाग निकले। थानेदार ने बताया है कि सप्लायरों की शराब और बाइक जब्त कर पड़ताल किया जा रहा है। बताया कि प्रथम दृशत्या जांच में बैक पर गलत अंतिक नंबर गलत प्रतीत हो रहा है। जहां बीरेंद्र डोम का पुत्र लाले डोम के घर छापेमारी में 22 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जाँच के बाद जेल भेज दिया गया।

इटाढ़ी गांव से 26 बोतल शराब जब्त, सप्लायर फरार

भभुआ | सोनहन पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 26 बोतल शराब जब्त किया है। वहीं आरोपी सप्लायर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर सोनहन थाना प्रभारी ने सोनहन थाना क्षेत्र के इटाढ़ी गांव निवासी अरविंद राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली कि अरविंद राम के द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है।

चांद में बरामद शराब
खबरें और भी हैं...