पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kudra News 40 Lakh Distributed Among The 10 Victims Of The Disaster Relief Fund

आपदा राहत कोष के तहत 10 पीड़ित परिजनों के बीच बांटे गए ₹40 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुदरा अंचल क्षेत्र में वर्ष 2019-20 के बीच सड़क दुर्घटना या पानी में डूबने से हुई मौत के मामले में मृतकों के आश्रितों के बीच आपदा राहत कोष 40 लाख रुपए का वितरण किया गया है। प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए दिए गए हैं। रुपए आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में 16 जनवरी एवं 25 फरवरी 2020 को भेजे गए हैं। ताकि पीड़ित आश्रितों को आने परिवार का भरण पोषण करने में सुविधा मिल सके। उक्त जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को खरहना गांव निवासी स्वर्गीय बबन साह की प|ी बारामती देवी, ऒयना गांव निवासी राम सुरेश शर्मा के पुत्र उपेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा एवं 25 फरवरी को जहानाबाद निवासी स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह की प|ी नीलम देवी, गोलऊडीह गांव निवासी स्वर्गीय राम लाल चौधरी की प|ी तिब्बती देवी, घटांव गांव निवासी स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह की प|ी सीमा देवी, स्वर्गीय विश्वनाथ प्रजापति के पुत्र मुरारी प्रजापति, लालापुर निवासी चौधरी मुसहर के पुत्र जितेंद्र कुमार, सकरी गांव निवासी स्वर्गीय अनिल कहार की प|ी मुन्ना कुंअर, शिवगंज निवासी स्वर्गीय कलक्टर सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह तथा केवढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय रामपति साह के पुत्र रामप्रवेश शाह के बैंक खाते में आपदा सहायता राशि भेजी जा चुकी है। इसके अलावा डेरवा गांव निवासी शिवमूरत साह के पुत्र चंद्रमा साह तथा देवराड़ खुर्द गांव निवासी जगनारायण सिंह के पुत्र राजूराम के खाते में एक सप्ताह के अंदर आपदा राहत कोष के तहत चार चार लाख रुपए भेज दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...