- Hindi News
- National
- Durgawati News 421 Boxes Carrying Alcohol Consumed In The District Seized 3 Arrested
जिले में खपाने को ले जा रही 421 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार
बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। क्योंकि होली के मौसम में शराब की खपत काफी बढ़ जाती है और, यही कारण है कि शराब तस्कर होली के समय शराब की तस्करी ट्रकों के जरिए दिल्ली हरियाणा यूपी से बिहार में करते हैं। इसी दौरान रविवार की शाम समेकित चेक पोस्ट पर एंटी लिकर टास्क फोर्स उत्पाद विभाग एवं दुर्गावती पुलिस संयुक्त रूप से वाहन जांच कर रही थी। तभी यूपी से आ रही ट्रक यूपी 15 ईटी 3243 जांच किया गया और जांच के दौरान 500 एमएल का 421 पेटी प्रति पेटी 24 बोतल कुल मात्रा 5052 लीटर शराब विधिवत जप्त किया गया। ट्रक सहित उसके चालक खलासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यहां बता दें कि पुलिस को देख शराब तस्कर गाड़ी खड़ी कर भागने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद रही काफी संख्या में पुलिस बल ने शराब तस्कर उनको दौड़ा कर पकड़ ली।
पुलिस ने जांच के दौरान एक बैग से 200 एमएल का ब्लू लाइन देसी मसालेदार 30 पीस मिला। जिसे विधिवत जप्त करते हुए एक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्करों में चालक बृजेश कुमार पिता श्यामलाल साकिब गाजियाबाद गली नंबर 2 खलासी चमन सिंह जमालपुर थाना सिंह वाहिनी यूपी जबकि देसी शराब के साथ गिरफ्तार सुनील कुमार साकिम बारे थाना भगवान को गिरफ्तार किया गया।
10 दिनों के भीतर हजारों लीटर अंग्रेजी शराब को जप्त
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि 10 दिनों के भीतर हजारों लीटर अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया है। होली को लेकर पुलिस यूपी से लगने वाले सीमाओं को सील कर रखी है और, हर जगह चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। ऐसी स्थिति में छोटे बड़े तस्कर पुलिस की नजरों से बच नहीं सकते।
दुर्गावती में ट्रक भरा शराब जब्त।