मोकरम में आयोजित होगा 9 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ
भभुआ|हिंदू नव वर्ष पर जिले के भगवानपुर प्रखंड के मोकरम गांव में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 24 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान हर दिन अलग- अलग कार्यक्रमो ला आयोजन होगा। वृंदावन के प्रतिष्ठित कथावाचक राममूर्ति जी महाराज के द्वारा कथा वाचन का भी आयोजन होगा। यह प्रवचन महायज्ञ के दौरान हर दिन आयोजित होगा। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन के दौरान प्रतिदिन हवन पूजन के साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर प्रवचन विभिन्न विद्वान प्रवचको के द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन यज्ञ आचार्य नंदन पांडेय के नेतृत्व में होगी।