पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News A Candidate Was Caught Cheating In The Police Recruitment Examination Arrested

सिपाही भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ाया, हुआ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंद्रीय चयन परिषद से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया। जबकि 2190 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। जिसमें पहली पाली में 5151। परीक्षार्थियों के विरुद्ध 4006 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1105 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5151 परीक्षार्थियों के विरुद्ध 4026 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1085 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में टाउन हाई स्कूल भभुआ में एक परीक्षार्थी अभय कुमार पाल को कदाचार करते हुए पकड़ा गया। जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस को सौंप दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्यनारायण ने बताया कि इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा केंद्र पर जुटे परीक्षार्थी।
खबरें और भी हैं...