दुर्गावती में कबाड़ दुकान में पटाखे से लगी आग
दुर्गावती | शनिवार की शाम दुर्गावती बाजार में एक कबाड़ की दुकान में पटाखे से आग लग गई। हालांकि जल्द ही इस पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक दुर्गावती बाजार के दक्षिणी सर्विस लेन सड़क में निर्मल चौरसिया के मकान में यूपी के चंदौली निवासी एक शख्स का कबाड़ का गोदाम है। जिस गोदाम में कार्टून भरा हुआ था। सभी कार्टून कागज का था। इसी दौरान अनजाने में किसी ने पटाखा फोड़ा और, उससे निकली चिंगारी कार्टून रखे गोदाम में चली गई। जब तक कोई समझ पाता इसके पहले गोदान में से धुआं निकलने लगा।