पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक के धक्के से सड़क पार कर रही बच्ची घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेकाबू बाइक के धक्के से सड़क पार कर रही एक 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे भभुआ मोहनिया पथ पर अखलासपुर गांव के समीप की है। घटना के बाद घायल बच्ची को इलाज के लिए आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल बच्ची अखलासपुर पटिया निवासी बीरेंद्र बिंद की पुत्री मुन्नी कुमारी है। घटना के बारे में पता चला है कि, वह अपने घर से निकल कर सड़क पार कर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में भभुआ से मोहनिया की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

खबरें और भी हैं...