मोहल्लों में आवारा कुत्तों का झुंड, डर सहमे रहते हैं राहगीर
भभुआ| नगर के दर्जनों गली-मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक इन दिनों बढ़ गया है। गली में आने-जाने वाले लोगों को आवारा कुत्ते बेवजह काटकर जख्मी कर देते हैं। इससे लोगों में हर वक्त भय सताता रहता है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो इन आवारा कुत्तों की वजह से लोग देर शाम व रात के वक्त आने-जाने से कतराते हैं। यही नहीं इस कुत्तों की वजह से कई बार दो पहिया वाहन वाले गिरकर जख्मी हो जाते हैं।
जिन्हें अस्पताल तक इलाज़ के लिए पहुँचना पड़ता है। इससे आमजन में आवारा कुत्तों से भय व्यापत है लेकिन इसका हल नगर प्रशासन नहीं निकाल रहा है।