पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक के धक्के से विक्षिप्त युवक की हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया | मोहनिया थाना क्षेत्र के मछनहटा गांव स्थित अपनी बहन के घर आए एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतास जिला के छितराताड गांव निवासी 40 वर्षीय विजय यादव अपनी बहन के यहां मोहनिया थाना क्षेत्र के मछनहटा गांव आया हुआ था। गुरुवार की देर शाम वह सड़क की तरफ गया था। इसी बीच एक अज्ञात ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद उसके रिश्तेदारों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन मृतक का शव अपने साथ लेते गए।
खबरें और भी हैं...