पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8 हजार लीटर शराब जब्ती के मामले में आरोपी रिमांड पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि फॉर्म से बरामद 8 हजार लीटर शराब के मामले में न्यायालय में सरेंडर कर चुके एक अभियुक्त को चांद थाने की पुलिस ने न्यायालय की अनुमति पर उसे 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लिया गया आरोपी चांद थाना क्षेत्र के निवासी विशाल सिंह उर्फ विक्की है। बता दें कि नवंबर माह में चांद बाजार स्थित कृषि फार्म स्थित नलकूप से भारी मात्रा में शराब छिपा कर रखा हुआ था। सूचना पर एसपी दिलनवाज अहमद खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उस कृषि फार्म से 8 हजार लीटर शराब जब्त किया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चांद थाना क्षेत्र के अईलाइय गांव निवासी धर्मेंद्र राम को पहले जेल भेजा है। जबकि विशाल उर्फ विक्की फरार चल रहा था। जो पिछले दिनों 29 फरवरी को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। न्यायालय में सरेंडर करने के बाद चांद थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर अजय पासवान ने न्यायालय की अनुमति पर आरोपी को रिमांड पर 48 घंटे के लिए ले गए। जहां आरोपी से शराब के मामले में पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...