अजय शंकर पांडेय बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष
भभुआ| भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर अजय शंकर पांडे को मनोनीत किया गया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के द्वारा जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई है। जिसमें अजय शंकर पांडे उर्फ करीमन पांडे को भाजपा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। जिला स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हर आयु वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।