पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhabhua News Anganwadi Workers Are Giving Information About Screening And Tetanus Vaccine

आंगनबाड़ी सेविकाएं दे रहीं जांच एवं टिटनेस टीका की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गृह भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच एवं टिटनेस का टीका की जानकारियां दी जा रहीं है। यह सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी होता है। समय पर प्रसव पूर्व जाँच नहीं होने एवं बेहतर पोषण के आभाव के कारण गर्भवती महिलाओं में खून की कमी आ जाती है। गर्भावस्था के दौरान पोषण की कमी से महिला की शारीरिक स्थिति कमजोर हो जाती हैं। जिसके कारण पैदा होने वाला बच्चा कमजोर होता है, और कुपोषण का शिकार हो सकता है। ऐसी स्थिति न पैदा हो इसके लिए गर्भवती महिला को बेहतर देखभाल की जानाकरी दी जा रही है। तथा पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई।

जरूरी है आयरन की गोली

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गर्भावस्था के तीसरे महीने के बाद महिला को आयरन की गोली का सेवन करना चाहिए। इसके लिए उन्हें निःशुल्क 180 आयरन की टेबलेट दी जाती है। प्रसव के बाद ही नवजात को बेहतर देखभाल की जरूरत होती है। जिसमें बच्चे के जन्म के 1 घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत एवं 6 माह तक केवल स्तनपान बेहद जरूरी माना जाता है।

खबरें और भी हैं...