- Hindi News
- National
- Bhabhua News Angry Miscreants Stabbed Young Man Stabbed Four Injured By Love Marriage
प्रेम विवाह से नाराज बदमाशों ने युवक को घोंपा चाकू, चार को पीटा, घायल
प्रेम विवाह से नाराज बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर चाकू घोंप दिया। वहीं जब बीच-बचाव करने युवक की प|ी और अन्य लोग पहुंचे तो चार लोगों को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना देर रात चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव की है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायलों में चाकू के हमले से घायल युवक मदुरना गांव निवासी स्वर्गीय नंद पासवान का पुत्र अंजू पासवान है। वहीं उसकी प|ी सुशीला देवी और झारखंड पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान स्वर्गीय तिलगु पासवान के पुत्र झुन्ना पासवान शामिल है। घटना के बारे में घायल अंजू पासवान ने बताया है कि उसने एक दूसरे जाति की महिला से प्रेम विवाह रचाया है। जिसके साथ वह गांव में रहता है। उसी गांव में महिला के जाति के कुछ लोगों को इस बात की नाराजगी है कि क्यों वह उनकी बिरादरी की लड़की से शादी किया है। इसी बात को लेकर देर रात करीब 10:30 बजे आरोपियों ने अंजू पासवान को बुलाया और उसे बुलाकर पेट में चाकू घोंप दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी प|ी और लोग पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। बताया गया है कि इधर दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज किया गया है।