- Hindi News
- National
- Bhabhua News Awarded 4 Doctors And Many Nhms In Patna For Good Work Done In Family Planning
परिवार नियोजन में किए अच्छे कार्य के लिए 4 डाॅक्टर व कई एनएचएम पटना में पुरस्कृत
परिवार नियोजन में बेहतर परफॉर्मेंस वाले चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एनएचएम कर्मी प्रमंडल स्तर पर पुरस्कृत किए गए। इसके पहले प्रमंडल स्तरीय समीक्षा के क्रम में बेहतर परफॉर्मेंस वाले कर्मियों को चिन्हित किया गया था। जिसमें कैमूर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित चार चिकित्सकों के अलावा कई अन्य एनएचएम कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया है। जिसमे जिले से प्रमुख तौर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भगवानपुर डॉक्टर कुमार गंगानंद, सदर अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक डॉ किरण सिंह, अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में पदस्थापित चिकित्सक डॉक्टर बदरुद्दीन अंसारी, अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में पदस्थापित डॉ अंबर को पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त संबंधित संस्थानों के एनएचएम कर्मियों व प्रबंधकीय टीम को भी पुरस्कृत किया गया है।
बेहतर परफॉर्मेंस करने वालों की सूची बनाई गई थी: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 9 मार्च को प्रमंडलीय स्तर पर की गई समीक्षा के क्रम में परिवार नियोजन के मामले में बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले चिकित्सकों व कर्मियों की सूची बनाई गई थी। जिन्हें पुरस्कृत किए जाने का स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय से जारी की गई थी। इन सभी सूचीबद्ध चिकित्सक स्टाफ नर्स एनएचएम कर्मियों के अलावे प्रबंधकीय टीम के कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।