सिलाई मशीन नहीं हटाने पर भाभी को पीटा, घायल
रास्ते से सिलाई मशीन नहीं हटाने पर एक देवर ने अपनी भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं जब बीच-बचाव करने उसकी भतीजी पहुंची तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना भभुआ थाना क्षेत्र के निबी गांव की है। घायल महिला निबी गांव निवासी सफीक मोहम्मद की प|ी बबली बीवी और उसकी पुत्री सोफियार खातून है। घटना को लेकर बबली बीबी ने सदर थाने में अपने देवर के सहाबजान मियां के खिलाफ़ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। थाने को दिए गए आवेदन में महिला ने बताया है कि बुधवार को सुबह करीब 8 बजे अपने घर में मशीन चला रही थी। इसी दौरान उसका देवर आया और बोला कि रास्ते में मशीन मत चलाओ आने-जाने में हम लोग को दिक्कत होती है। महिला ने बोला कि वह कपड़े सीने के बाद हटा लेगी। इसी बात को लेकर उसके देवर ने गाली-गलौज करते हुए उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। इस पर जब उसकी पुत्री बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। थाने में आवेदन देकर महिला ने अपने देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।