- Hindi News
- National
- Bhabhua News Bullies Beat Up Three People From Same Family Injured Over Dispute
विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटा, घायल
भभुआ। पूर्व के विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के समुहता गांव की है। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां इलाज किया गया। घायलों में मोहनिया थाना क्षेत्र के समुहता गांव निवासी श्याम बिहारी पासी के पुत्र रामाकांत पासी, रामाकांत पासी के पुत्र प्रमोद कुमार और तुलसी पासी के पुत्र वाली पासी शामिल है।