चोरों ने दो घरों में घुसकर तीन मोबाइल उड़ाए
बेखौफ चोरों के द्वारा दो मकान में घुसकर तीन मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की रात भभुआ थाना क्षेत्र के डबढिया गांव की है। घटना को लेकर डबढिया गांव निवासी धरणीधर तिवारी के पुत्र सह मुखिया प्रतिनिधि मांधाता तिवारी ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। थाने को दिए गए आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे कुछ अज्ञात चोरों के द्वारा उनके घर में घुसकर दो मोबाइल की चोरी कर लिए। वहीं दूसरी घटना उनके पड़ोसी चंद शेखर कुमार के घर में भी किया गया है। जहां चोरों द्वारा एक मोबाइल चोरी कर लिया गया है। थाने में आवेदन देकर उन्होंने चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।अाए दिन ऐसी घटनाएं हो रहा है, फिर भी कोई असर नहीं है ।