सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए चलेगा अभियान
सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए इसके लिए परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाएगा। दरअसल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय के बारे में जिला परिवहन पदाधिकारी राम बाबू ने बताया हैं कि इसके लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। जिसमें स्कूली बच्चों से लेकर एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड काफी कारगर साबित होंगे। जिनके माध्यम से यातायात नियमों का पालन न करने वालों को फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का सुखद सन्देश देना शामिल किया गया है। यातायात नियमों, यातायात संकेतक चिन्हों पर विशेषज्ञों द्वारा स्कूल कॉलेज तथा सार्वजनिक स्थानों पर व्याख्यान का आयोजन कराना, नुक्कड़ नाटक, राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों के अत्यधिक दुर्घटना वाले क्षेत्रों के आसपास के नजदीकी अस्पताल, प्राथमिक उपचार केंद्र की दूरी, एम्बुलेंस से सम्बंधित सूचनात्मक सड़क चिन्ह का अधिष्ठापन के अलावा विशेष दल द्वारा सघन जांच अभियान चलाने पर बल दिया जाएगा। जिसमें स्कूली बच्चों से लेकर एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड काफी कारगर साबित होंगे।