- Hindi News
- National
- Bhabhua News Central Government Will Communicate About Schemes Through Gram Sabha In Kaimur
कैमूर में ग्राम सभा के जरिए योजनाओं से संबंधित संवाद करेगी कंेद्र सरकार
पंचायतों में खर्च की जा रही लोक निधि की हकीकत जानने के लिए ग्राम सभा के जरिए आमजन से सरकार संवाद करेगी। इन ग्राम सभाओं में जिला स्तर तक के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। संवाद के पहलू सात निश्चय की योजनाओं से संबंधित होंगे। कैमूर की कम से कम 15 ग्राम सभाओं में खुद जिलाधिकारी कैमूर डाक्टर नवल किशोर चौधरी शामिल होंगे। आमजनों के संवाद के प्रमुख अंश को सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। शीघ्र जिला स्तर से ग्राम पंचायतों के लिए रोस्टर तैयार किए जाएंगे। तैयार किए गए रोस्टर के अनुकूल ही वार्डों में ग्रामसभा की जाएगी। सरकार का मानना है कि प्रदेश भर में 7 निश्चय की योजनाओं के तहत पब्लिक निधि का प्रवाह किया जा रहा है, लेकिन इससे आमजनों तक होने वाले फायदे और नुकसान की जानकारी नहीं मिल पा रही है। कई दफे कई मामलों की शिकायतें भी पहुंच रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी समेत जिले के विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी किया है। ग्राम सभा के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अलावे अन्य माध्यमों से लोगों तक जानकारियां पहुंचाने की भी बात कही गई है।
अभी सूची तैयार नहीं
पंचायती राज विभाग के आधिकारिक जनों का कहना है कि ग्राम सभा के आयोजन के लिए अभी सूची तैयार नहीं की जा सकी है। बहरहाल रोस्टर वार सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
तैयार का रहा रोस्टर, 10 फीसद ग्राम सभा में मौजूद रहेंगे अफसर
वरीय अफसर के दिशा निर्देशानुसार पंचायत वार जिला स्तर से ग्राम सभा के लिए रोस्टर तैयार किए जाएंगे। जिले की सभी ग्राम पंचायतों की संख्या का 10 फीसद सभा में खुद जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। लोक संवाद के तथ्य सीधे वरीय अफसरों तक भी पहुंचेंगे।
15 से कम पंचायतों वाले प्रखंड में लगातार होगी ग्राम सभा
बताया गया है कि जिले की जिस प्रखंड में 15 से कम ग्राम पंचायतों की संख्या है। उन ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन किसी न किसी पंचायत में ग्राम सभा की जाएगी।
रोस्टर तैयार कर स्थापित किए जाएंगे संवाद
इस संदर्भ में जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार रोस्टर तैयार कर ग्राम सभा के जरिए संवाद स्थापित किए जाएंगे। इससे योजनाओं की हकीकत सामने आएगी। इस के हानि और लाभ से भी सरकार को अवगत कराया जाएगा। लोगों के फीडबैक सॉफ्टवेयर के जरिए वरीय अफसरों व सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
ग्राम सभा में आई फीडबैक ऑनलाइन अपडेट होगा
आधिकारिक जानकारों का कहना है कि ग्राम सभा में आमजन से आए संवाद को बिहार ग्राम स्वराज समिति के द्वारा विकसित की गई दर्पण पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा। इससे लोगों के विचार सीधे सरकार व राज्य के बड़े स्तर के पदाधिकारियों तक पहुंचेंगे।
ग्राम सभा की फाईल फोटो।
लोक निधि के उपयोगिता पर भी सार्थक चर्चा की जाएगी: बताया गया है कि इस संवाद के जरिए लोक निधि के उपयोगिता पर भी सार्थक चर्चा की जाएगी। इस संवाद के जरिए आने वाले तथ्यों को रेखांकित कर सरकार तक पहुंचाई जाएगी। संवाद में पदाधिकारी यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि सरकार के द्वारा संचालित योजना में किस तरह की दिक्कत आ रही है। तथा संदर्भित पब्लिक फंड के और भी क्या बेहतर उपयोग किए जा सकते हैं।
कम से कम 15 वार्ड सभा में मौजूद रहेंगे जिलाधिकारी