अध्यक्ष ने शोकाकुल परिजनों से मिल जताई संवेदना
भभुआ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव डोमन राम के पुत्र के निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद व जिला अध्यक्ष राम इकबाल राम ने परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। परिजनों को पार्टी पदाधिकारियों ने ढाढस भी बंधाया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रदेश महासचिव डोमन राम के पुत्र जितेंद्र वर्मा का निधन बीते 10 मार्च को हो गया था।