पीएचसी कुदरा पहुंचकर 12 बिंदुओं पर की गई जांच
स्थानीय प्रखंड अंतर्गत जीटी रोड के बगल में स्थित पीएचसी के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 11 सदस्य टीम प्रखंड अध्यक्ष अनिल पांडे के नेतृत्व में अपने राज्यव्यापी जांच अभियान के तहत अस्पताल की विधि व्यवस्था की जांच शनिवार को की। प्रखंड अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अस्पताल की जांच में 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की गई। अस्पताल के अंदर शौचालय से लेकर आसपास गंदगी दिखा जबकि बेड की संख्या में 6 पाई गई। कहा कि सभी 12 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने तैयार कर अपने जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कमेटी में भेजने का काम करेगा तथा 13 मार्च को अस्पताल की कुव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कमेटी अस्पताल परिसर में धरना देगी।