- Hindi News
- National
- Bhabhua News Children Showed A Glimpse Of The Country39s Culture In The Painting
बच्चों ने पेंटिंग में दिखाई देश की संस्कृति की झलक
कलाकृति मंच के माध्यम से आयोजित होली आर्ट फेस्टिवल में सांस्कृतिक परंपरा की झलक दिखी। होली आर्ट फेस्टिवल के समापन के मौके पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें अपनी पेंटिंग का बेहतरीन हुनर दिखाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पहला स्थान खुशबू कुमारी ने पाया। दूसरे स्थान पर रूबी कुमारी,तीसरे स्थान पर नेहा कुमारी, चौथे स्थान पर सोनम तिवारी और पांचवें स्थान पर शिवांशी पांडे रही। इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला आफजाई करते हुए सम्मानित किया गया। होली आर्ट फेस्टिवल मे प्रतिभागी। कलाकारों ने पेंटिंग के जरिए अपना हुनर दिखाया। इस निशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला की मुख्य विशेषता यह रही कि होली में जिन रंगों का इस्तेमाल किया जाता है उन्हीं रंगों के माध्यम से प्रतिभागी कलाकारों ने उत्कृष्ट पेंटिंग को कैनवास पर उतारा। इसके अलावा मटका पर पेंटिंग भी आकर्षण का केंद्र रहा। जिस पर काफी खूबसूरती और कलाकारी के साथ प्रतिभागियों ने पेंटिंग को प्रदर्शित किया। कलाकृति मंच के निदेशक,पेंटिंग आर्टिस्ट अमरीश पुरी ने कहा कि पेंटिंग की विधा में दिलचस्पी रखने वाले छात्र छात्राओं को पेंटिंग के विभिन्न विधाओं से परिचित कराया गया। पेंटिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु भी जरूरी मार्गदर्शन दिया गया।
महिला सशक्तीकरण के लिए भी किया जागरूक
चार दिवसीय होली आर्ट फेस्टिवल में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पेंटिंग में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए किया गया। सामाजिक जिम्मेदारी के तहत महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वेस्ट मटेरियल से पेंटिंग की कला प्लास्टिक मुक्त अभियान पर भी पेंटिंग के जरिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
पेंटिंग प्रतियाेगिता में भाग लेने वा ले प्रतिभागी प्रमाण पत्र के साथ।