राजद के होली मिलन में उड़े रंग, अबीर और गुलाल
होलिका दहन के पूर्व संध्या पर रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती कन्या उच्च विद्यालय के परिसर में राजद के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर अबीर और गुलाल उड़ा वही होली मिलन समारोह को रंगत देने के लिए कई नामी-गिरामी लोकगीत गायिका और गायकों ने अपनी सुरीली होली गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया गायिका संगीता ने जब होली गीत जब-जब बहेला फागुनी बयार ... । रंगवा डाले दी मन करत बा...। अंगना में पिसे ली हरदिया...। वहीं गायक सोनू पांडे ने अपनी आवाज में सुर लय और ताल के साथ होली गीत गाये तो हर दर्शक झूम उठे। होली मिलन समारोह का आयोजन राजद के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह दुर्गावती में किया। इस मौके पर बक्सर, रोहतास, कैमूर के शीर्ष राजद नेता शिरकत किए। इस होली मिलन समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। दोनों समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान फूलों से होली खेली गयी तो जमकर गुलाल भी उड़ाया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुधाकर सिंह ने कहा कि होली सौहार्द का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से जहां सभी समुदाय के लोगों को साथ उठने बैठने का मौका मिलता है वहीं विचारों का आदान-प्रदान भी होता है।
कहा - होली कुटता को दूर करने वाला समारोह
होली मिलन कुटता को दूर करने वाला समारोह है। ऐसे में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिये। होली मिलन समारोह में रामगढ़ विधानसभा के अलावा जिले के विभिन्न जगहों से आए लोगों का राष्ट्रीय जनता दल से दिल का लगाव है। होली मिलजुलकर साथ रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर अजीमुद्दीन सिद्धकी, अकलू राम, लोरिक यादव, भोलानाथ यादव, संगीता कुमारी, आनंद सिंह, सोनू यादव, बृजेश यादव, गुड्डू सिंह, पंकज दुबे, डॉक्टर जवाहर बिंद, इरफान अंसारी, लियाकत खान, इरफान खान, नेसार सोनू सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।