अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का धरना
सदर अस्पताल की बदतर व्यवस्था और अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने लिछवी भवन के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र पाल और संचालन भभुआ प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा ने किया। जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कुव्यवस्था के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया गया है। सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई चौकाने वाले मामले सामने आए। मरीजों ने कहा कि पर्ची में लिखी दवाइयों में एक-दो दवा छोड़कर सभी दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती है। सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड तथा एक्सरे कराना पड़ता है। अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं रहता है। शिशुओं के पैदा होने पर शिशु की मां को दूध एवं फल की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है। मरीजों की संख्या के अनुपात में डॉक्टरों की संख्या काफी कम है। सदर अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर हमेशा पानी का जमाव रहता है जिससे मरीजों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएससी पर दिया धरना
भगवानपुर | भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बाबू शिव गोविंद प्रसाद मेमोरियल स्वास्थ्य केंद्र पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष छोटेलाल पांडेय व संचालन तारकेश्वर कुशवाहा ने किया। धरना में शामिल होने वालों में कांग्रेस नेता अशोक कुमार पांडेय, संजय सिंह, सीताराम दुबे व बैजनाथ पांडेय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
शिक्षकों के हड़ताल
का किया समर्थन
धरना पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने शिक्षकों के हड़ताल का भी समर्थन किया। इस दौरान अनिल तिवारी,शंभू सिंह पटेल, अशोक कुमार,राजीव रंजन पांडे, गणेशदत्त पांडे, उमा पासवान, संजय चौबे,दीनानाथ गिरी,कमलेश आजाद, दिलीप उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र तिवारी, कृष्ण मोहन पांडे, सुनील कुशवाहा, राजेश पटेल,मुकेश पटेल, परशुराम तिवारी, सुरेंद्र कुमार सिंह, विंध्याचल शर्मा, गांधी पाल, शत्रुघ्न तिवारी, रामेश्वर दुबे सहित कई मौजूद रहे।