कांग्रेस ने अस्पताल में 9 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
मोहनिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल में 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास शुक्ला ने किया। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मरीजों को सही तरीके से इलाज नहीं मिल पा रहा है। वक्ताओं ने अनुमंडलीय अस्पताल में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे, एमआरआई व एंटी रेबीज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि 3 वर्ष पूर्व खुले मीनी ट्रामा सेंटर में हड्डी व बेहोशी के डाक्टर नहीं है। ऐसे में ट्रामा सेंटर के औचित्य पर ही सवाल खड़ा हो गया है। जांच के लिए आए लोगों को प्राइवेट सेंटरों में जाना पड़ रहा है। मौके पर दीनानाथ सिंह, संजय पासी, सैयद नफीसउद्दीन, लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, सतीश पांडे, कमलेश कुशवाहा, गीता पासी, किरण सिंह, वंश नारायण राम, हरी नारायण राम, रोशन पटेल, जहांगीर अंसारी, शमशेर खां, रमेश पांडे समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना के बाद 9 सूत्री मांग पत्र अस्पताल उपाधीक्षक चंदेश्वरी रजक को सौंपा गया।