- Hindi News
- National
- Bhabhua News Congress Will Protest Against The Problems Of The Hospital At The Block Headquarters
अस्पताल की समस्याओं का लेकर प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन
सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी धरना प्रदर्शन करेगी। आगामी 13 मार्च को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। इस बारे में प्रेस वार्ता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बितें 7 मार्च को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें अशोक कुमार पांडे, अनिल तिवारी, राजीव रंजन पांडे, संजय चौबे, गणेश दत्त पांडे,गंगाधर उपाध्याय, संजय सिंह, मन्नान खान आदि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की।मरीजों ने कई प्रकार की समस्याएं को सामने रखा। अस्पताल निरीक्षण का कार्यक्रम हर प्रखंड में रखा गया। जिसमें अस्पताल में मरीजों को होने वाली असुविधाओं की काफी बातें सामने आई। जिसे लेकर 13 मार्च को सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार पांडे,राजीव रंजन पांडे, गणेशदत्त पांडे,गंगाधर मृत्युंजय मिश्रा सहित कई मौजूद रहे।
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस कार्यकर्ता।