पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आसपास के ऑफिस में रखे गए अग्निशमन यंत्र से पाया गया काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भभुआ शहर के इलाहाबाद बैंक के नीचे जिओ टावर के लिए लगाए गए साउंडलेस जरनेटर में अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें अगल-बगल के मकानों को छूने लगी। घटना गुरुवार शाम करीब 6बजे की बताई गई है। आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन 1 घंटे तक दमकल आग पर काबू पाने को नहीं पहुंची। वहीं जरनेटर के इर्द-गिर्द इलाहाबाद बैंक और ऑफिस का अग्निशमन लाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। वहीं बगल के मोटर से पाइप लाकर लोगों ने आग पर काबू पाया। बता दें कि भभुआ-मोहनिया पथ पर इलाहाबाद बैंक के नीचे जिओ के द्वारा बड़े साउंडलेस जनरेटर रखे गए थे। बताया गया कि जिओ टावर को देखने के लिए कोई केयरटेकर भी नहीं है। शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से जरनेटर बुरी तरह जल गया। यह घटना ब्रह्मचारी कटरा के परिसर की है। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा है कि आग लगने के घंटे भर बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक दमकल नहीं आया। ऐसी स्थिति में अगर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में मदद नहीं की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आगलागी की घटना के वक्त नप सभापति प्रतिनिधि बबलू तिवारी, वार्ड पार्षद बदरुद्दीन राईन, मुरली तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने सराहनीय प्रयास किया।

खबरें और भी हैं...