- Hindi News
- National
- Bhabhua News Cs Seeks Report From Medical Officers On The Betterment Of Health Institutions
सीएस ने स्वास्थ्य संस्थानों की बेहतरी पर चिकित्सा अफसरों से मांगी रिपोर्ट
भभुआ| जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों की बेहतरी के लिए प्रभारी सिविल सर्जन ने जिले के विभिन्न प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इसमे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 34 इंडिकेटरों के अतिरिक्त हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सक्रियता पर जानकारियां मांगी गई है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी सिविल सर्जन डॉ मीना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जानी है। इसके लिए विभिन्न आंकड़ों की जानकारी सभी स्वास्थ्य संस्थानों से मांगी गई है। खासकर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी मांगी गई है। उल्लेखनीय है कि हैं जिले के कई ऐसे स्वास्थ्य संस्थान हैं।