पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहनिया |मोहनिया के एनएच- 30 स्थित लहुरबारी पुल के पास एक अज्ञात पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार किशोर बुरी तरह से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित लहुरबारी गांव निवासी 13 वर्षीय विकास कुमार अपनी साइकिल से लहुरबारी पुल से होते हुए कहीं जा रहा था। तभी कोचस की तरफ से आ रहे एक अज्ञात पिकअप ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...