पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोकरी गांव में दूध लेने गए डेयरी के कर्मियों के साथ मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भभुआ|गांव में दूध लेने गई एक डेयरी के वाहन के कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना होलिका की रात भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव की है। घटना के इसकी शिकायत सदर थाने में की। सूचना पर सदर थाने की पुलिस गांव में जांच करने के लिए पहुंची। घटना के बारे में पता चला है कि गांव में होली पर्व को लेकर डेयरी को दूध देने के लिए दूध इकट्ठा कर एक जगह पर रखा गया था। जिसे लेने के लिए डेयरी का वाहन गया हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने वाहन के चालक और उसके कर्मियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इधर, मारपीट की घटना को लेकर गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया तो देख लेने की धमकी दे दी गई। सूचना पर सदर थाना इंस्पेक्टर रामानंद मंडल के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मंगलवार होली के दिन भी पहुंची।
खबरें और भी हैं...